फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   75 thousand rupees fraud in the name of sending abroad

Ambedkar Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 75 हजार की ठगी

Sat, 28 Jun 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
75 thousand rupees fraud in the name of sending abroad
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के मुबारकपुर डैयाडीह निवासी मोहम्मद मुर्तजा को नवंबर में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 75 हजार ऐंठ कर फर्जी टिकट थमा दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर टिकट के फर्जी होने की जानकारी हुई। वापस लौटकर रुपये वापस मांगे तो बदले में धमकी मिली। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अकबरपुर के मुबारकपुर डैयाडीह निवासी मोहम्मद मुर्तजा ने शिकायती पत्र में बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में विदेश जाने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान हंसवर के जुनैद और इस्तिखार ने उसे राम विशाल के माध्यम से दुबई में नौकरी, वीजा और टिकट की व्यवस्था करवाने का भरोसा दिलाया। भीटी के दहेमा का मूल निवासी राम विशाल वर्तमान में जलालपुर के पंथीपुर स्थित अपनी ससुराल में रहता है।
विज्ञापन

राम विशाल ने वीजा और हवाई टिकट के नाम पर 75,000 की मांग की। इस पर मुर्तजा के भाई मुस्तकीम ने 11 अगस्त 2024 को फोन पे के माध्यम से 10,000 और बाद में क्रमशः 45,000 की राशि राम विशाल के खाते में ट्रांसफर की। शेष 20,000 की नकद राशि 6 नवंबर 2024 को हंसवर में जुनैद व इस्तिखार की उपस्थिति में राम विशाल को सौंपी गई। राम विशाल ने आठ नवंबर 2024 की तारीख का दुबई का टिकट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुर्तजा अपने भाई के साथ निर्धारित तिथि पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। जहां, जांच के दौरान टिकट फर्जी निकला। वापस लौटकर 15 नवंबर को उसने फोन पर अपने रुपये की वापसी की मांग की, तो आरोपी राम विशाल ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर अकबरपुर पुलिस ने आरोपी राम विशाल, जुनैद व इस्तिखार के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed