फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   728 govt employee voted from postal ballot

728 मतदान कर्मियों ने किया मताधिकार का प्रयोग

Fri, 25 Feb 2022 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
728 govt employee voted from postal ballot
अंबेडकरनगर। मतदान में लगे मतदान कर्मियों को राजकीय इंजीनियिरिंग कॉलेज में प्रशिक्षण का दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को 1304 मतदान कर्मियों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कहा गया कि मतदान से एक दिन पहले ही बूथ पर पहुंचकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर लेना होगा। इस बीच प्रशिाण के दौरान कुल 728 कर्मचारियों ने मौके पर ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

विकास भवन के कर्मचारी पवन पाण्डेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 985 से 1148 तक के 652 तथा दूसरी पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 1149 से 1312 के 652 कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रकार कुल 1304 मतदान कर्मियों को ईवीएम व वीवीपैट के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। न सिर्फ संचालन, बल्कि इसमें आने वाली कुछतकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मतदान कर्मियों से कहा गया कि वे मतदान से एक दिन पहले ही संबंधित बूथ पर पहुंच जाएं। साथ ही रात में सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूूरी कर ली जाएं। महिला व पुरुष की अलग अलग लाइन के लिए रात में ही रस्सी बांध दें। ईवीएम व वीवीपैट को जिस कक्ष में रखा जाए, वहां प्रकाश की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। ईवीएम व वीवीपैट को खिड़की से दूर रखने का कार्य करना होगा। उधर, मतदान प्रशिक्षण के दौरान 728 मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षणस्थल पर ही पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed