फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   70 pair teachers got the benefit of mutual inter-district transfer

Ambedkar Nagar News: 70 पेयर शिक्षकों को मिला परस्पर अंतरजनपदीय तबादले का लाभ

Thu, 29 May 2025 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
70 pair teachers got the benefit of mutual inter-district transfer
अंबेडकरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के अंतरजनपदीय परस्पर तबादलों का लाभ 70 पेयर शिक्षकों को मिला है। इन शिक्षकों को 29 मई से पांच जून तक तबादला पाए स्थानों पर कार्यभार ग्रहण कराने व कार्यमुक्त करने का भी निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले की प्रक्रिया जनवरी से शुरू हुई थी। इसमें 95 पेयर आवेदन पोर्टल पर सत्यापन के बाद प्राप्त हुए थे। 19 से 26 मई तक इसके लिए शिक्षकों से ओटीपी शेयर कर जोड़ा बनाने की कवायद पूरी की गई। इसी क्रम में तबादला पाने वाले 70 पेयर शिक्षकों के परस्पर तबादले का आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं 24 आवेदनकर्ता अपने लिए पेयर नहीं बना पाए।
विज्ञापन

बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नियमानुसार तबादला पाने वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त करने व कार्यभार ग्रहण कराने की कार्रवाई 29 मई से पांच जून के बीच पूरी की जाएगी। शिक्षकों को उनके परस्पर तबादले के तहत स्कूल में कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। इसके अलावा जिन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही है, उनको कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अंदर तबादले के लिए छह जून तक बना सकेंगे जोड़ा
अंबेडकरनर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के जिले के अंदर तबादले के लिए जोड़ा बनाने (पेयरिंग) की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। शिक्षक ओटीपी शेयर कर छह जून तक जोड़ा बना सकेंगे, जबकि नौ जून को तबादला आदेश जारी होगा। इसके अलावा 10 से 15 जून तक कार्यमुक्त करके उनको कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसमें 357 शिक्षक जिले के भीतर दूसरे स्कूल जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed