फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   694 couples got married under a pavilion

Ambedkar Nagar News: एक मंडप के नीचे एक दूजे के हुए 694 जोड़े

Sun, 03 Dec 2023 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
694 couples got married under a pavilion
अंबेडकरनगर। एक ही मंडप के नीचे वैदिक मंत्रों व कुरान की आयतों के बीच रविवार को अकबरपुर हवाईपट्टी परिसर में 694 जोड़े एक दूजे के हुए। अत्यंत भव्य ढंग से पहली बार सजाए गए समूचे परिसर में विवाह की खुशियां चहुंओर बिखरी दिखीं। बाकायदा बैंडबाजा व बरात के प्रबंध किए गए थे। एमएलसी हरिओम पांडेय व डीएम अविनाश सिंह के साथ अन्य अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने नवदपंती को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

कई दिनों से चली आ रहीं तैयारियां पूरी हुईं तो रविवार को समूचा हवाईपट्टी परिसर दुल्हन की तरह सजा नजर आया। भव्य व आकर्षक ढंग से सजे मंडप में विवाह के गीतों के बीच चारों तरफ खुशियां बिखरी थीं। सीएम सामूहिक विवाह आयोजन में पहुंचे कमजोर वर्गों से जुड़े दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोग शानदार प्रबंध देख रोमांचित हो उठे। सभी दुल्हन परिजनों के साथ सज संवर कर बैठी थीं। बरात आयोजन स्थल पहुंची तो समूचा माहौल और ज्यादा उल्लास में डूब गया। इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच जहां जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई तो वहीं कुरान की आयतों के बीच जोड़ों का निकाह हुआ।
विज्ञापन

प्रसिद्ध लोक गायिका प्रतिमा यादव द्वारा प्रस्तुत किए गए विदाई गीत पर समूचे पंडाल में मौजूद लोग भावुक हो गए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, डीडीओ सुनील तिवारी, परियोजना निदेशक दिलीप सोनकर, उपायुक्त स्वत: रोजगार भूपेंद्र सिंह, एसडीएम पवन जायसवाल, समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी छोटेलाल गौतम, डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के अनुसार रविवार को अकबरपुर हवाईपट्टी पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 694 जोड़े एक दूजे के हुए। इसमें 523 अनुसूचित जाति, 158 अन्य पिछड़ा वर्ग, तीन सामान्य व 10 अल्पसंख्यक वर्ग के जोड़े शामिल रहे। सभी को नियमानुसार उपहार भी दिए गए।



सीडीओ बने बराती, तो डीएम घराती
रविवार को हवाईपट्टी पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए प्रशासिक अफसर खुद आयोजन में शामिल हुए। ढोल नगाड़े व रथ के बीच कलेक्ट्रेट से बरात निकली, जिसकी अगुवाई वर पक्ष की तरफ से सीडीओ अनुराज जैन ने की। कई अन्य जिलास्तरीय अधिकारी भी बरात में शामिल हुए। जब बरात हवाईपट्टी पहुंची तो मुख्य गेट पर डीएम अविनाश सिंह ने घरातियों की तरफ से बरातियों का स्वागत किया। एमएलसी हरिओम पांडेय व जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा के साथ ही अन्य अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने पुष्पवर्षा कर बरात की अगुवानी की। कलेक्ट्रेट से निकली बरात में दूल्हे बग्घी पर सवार होकर आयोजन स्थल पहुंचे। वर व कन्या पक्ष के लोग बकायदा साफा बांधे नजर आए।




खूब ली गईं फोटो
हवाईपट्टी पर आयोजित भव्य कार्यक्रम को कैमरे में कैद करने की होड़ सी मची थी। नव दंपती ने यादगार पल को मोबाइल में कैद करने के साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया। वर वधू के अलावा उनके साथ आए परिजनों के सदस्यों ने भी इस दौरान बढ़-चढ़कर सेल्फी ली। किसी ने मंडप के आगे खड़े होकर सेल्फी ली तो किसी ने अग्निकुंड के सामने खड़े होकर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed