{"_id":"608aec0c8ebc3ec1993dc95f","slug":"68-percent-voting-occurred-in-sporadic-incidents-ambedkar-nagar-news-lko576239338","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट घटनाओं के बीच 68 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट घटनाओं के बीच 68 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 9 ब्लॉकों में गुरुवार को पंचायत चुनाव में लगभग 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियोें में कैद कर दिया। जलालपुर के एक बूथ पर मतपेटिका में पानी डालने के अलावा कई जगह मतदान के दौरान व मतदान के बाद गांव में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ भी हुई। इक्का-दुक्का जगहों पर मतपत्र के चलते दिक्कत भी हुईं।
जिले के 9 ब्लॉकों में पंचायत चुनाव के अंतिम और चौथे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। 2754 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता सुबह से ही पहुंचने लगे। मुख्य मुकाबला जिला पंचायत सदस्य के 41 और ग्राम प्रधान के 895 पद के लिए ही देखने को मिला।
बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार भी अंतिम दांवपेंच लगाते दिखे। शुरुआती 2 घंटे में सबसे तेज मतदान रामनगर के मतदाताओं ने किया। यहां 9 बजे तक 15 फीसदी मतदान हो चुका था, जबकि सबसे कम 7 फीसदी मतदान भीटी ब्लॉक में हुआ। दिन चढ़ने के साथ ब्लाकॅों में मतदान ने रफ्तार पकड़ ली। कई जगह देर शाम तक मतदान होता रहा। मतदान को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की टीम लगातार भ्रमण पर रही।
विज्ञापन
इस बीच कई जगह से विवाद की भी खबरें आईं। जलालपुर तहसील के एक बूथ पर पीठासीन अधिकारी की पिटाई के साथ बैलेट बॉक्स में पानी डाल दिया गया तो वहीं टांडा तहसील के अलनपुर बूथ पर फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर प्रधान पद के 2 प्रत्याशी गुटों के बीच मारपीट हो गई। बूथ से थोड़ी दूरी पर हुई मारपीट में एक महिला का सिर फट गया, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। एक चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
कटेहरी, भीटी, टांडा आदि ब्लॉकों में भी मारपीट की घटनाएं हुईं। इसके साथ ही भीटी के महमदपुर चपरा में बैलेट पेपर अपराह्न खत्म होने की खबर सामने आई। कटेहरी के चांदपुर में भी यही दिक्कत हुई। कई अन्य जगह भी यह दिक्कत होने पर तत्काल प्रबंध किया गया। इस बीच कई जगहों पर देर शाम तक मतदान चला। इसके बाद 68.70 प्रतिशत मतदान के साथ पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।