फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   66 thousand characters will get sugar before Diwali

66 हजार पात्रों को दीपावली से पहले मिलेगी चीनी

Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
66 thousand characters will get sugar before Diwali
अंबेडकरनगर। दीपावली से पहले लगभग 66 हजार अंत्योदय राशन कार्डधारकों को चीनी का लाभ मिल जाएगा। यह बात अलग है कि प्रति कार्ड तीन किग्रा. चीनी का लाभ लेने के लिए इस बार उन्हें इसका भुगतान करना होगा। लगभग दो वर्ष तक मुफ्त में चीनी मिलने के बाद इस बार 18 रुपये प्रति किग्रा. की दर से भुगतान करना पड़ेगा। ज्यादातर कोटे तक चीनी पहुंच गई है। 20 अक्तूबर से इसका वितरण भी प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अंत्योदय योजना के तहत राशन के साथ-साथ एक किग्रा. चीनी भी उपलब्ध कराई जाती है। कोरोना संकट के चलते पिछले लगभग दो वर्ष से अंत्योदय राशन कार्डधारकों को निशुल्क चीनी दी जा रही थी। अब लगभग दो वर्ष बाद फिर से संबंधित उपभोक्ताओं को भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1126 कोटे संचालित हैं। इनसे 65 हजार 967 अंत्योदय राशनकार्डधारक जुड़े हुए हैं। जिला पूर्ति कार्यालय के अनुसार दीपावली पर्व से पहले अंत्योदय राशन कार्डधारकों के लिए चीनी सभी कोटों पर पहुंच गई है। जुलाई, अगस्त व सितंबर की कुल तीन किग्रा. चीनी का वितरण कोटे से किया जाएगा। हालांकि इस बार चीनी के लिए उपभोक्ता को 18 रुपये प्रति किग्रा. की दर से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 अक्तूबर से चीनी का वितरण शुरू कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अकबरपुर के कोटेदार सुरेश कुमार व जीत बहादुर ने कहा कि दो वर्ष तक मुफ्त में राशन के साथ चीनी का भी वितरण किया जाता था, लेकिन इस बार जो चीनी का वितरण होगा, उसका भुगतान करना होगा। कोटेदार इस्माइल ने कहा कि इस बार उपभोक्ताओं को तीन किग्रा. चीनी के लिए कुल 54 रुपये का भुगतान करना होगा।

जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 20 अक्तूबर से कोटे से चीनी का वितरण किया होगा। इस संबंध में संबंधित कोटेदारों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed