फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   6 kilometer long Jahangirganj bypass will be constructed with 48 crore

Ambedkar Nagar News: 48 करोड़ से बनेगा छह किलोमीटर लंबा जहांगीरगंज बाईपास

Sat, 28 Jun 2025 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
6 kilometer long Jahangirganj bypass will be constructed with 48 crore
जहांगीरगंज में बाईपास के लिए प्रस्तावित भूमि।संवाद
अंबेडकरनगर। चार जिलों को जोड़ने वाले जहांगीरगंज बाजार को जाम से जल्द निजात मिलेगी। शासन ने करीब छह किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने आगणन भी तैयार करना शुरू कर दिया है। बाईपास के निर्माण पर करीब 48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 32 हजार की आबादी को बाईपास बनने से प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। साथ ही व्यापारिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ सकेंगी।
विज्ञापन

जहांगीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों और निजी परिवहन के दबाव के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती तथा संत कबीर नगर जैसे जिलों को जोड़ने वाला मार्ग व्यावसायिक और यातायात दृष्टि से महत्वपूर्ण है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम में अकसर एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़िया भी फंस जाती हैं। विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी दफ्तरों तक पहुंचना भी प्रभावित होता है। इसे देखते हुए पिछले काफी समय से बाईपास निर्माण की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की ओर से यहां बाईपास बनाए जाने का प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में शामिल किया था। शासन ने इस कार्ययोजना को मंजूर कर लिया है। करीब छह किमी लंबे इस बाईपास के निर्माण में 48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 20.10 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग का निर्माण होगा, जबकि भूमि अधिग्रहण और यूटिलटी शिफ्टिंग के कार्य में करीब 27.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभाग की ओर से विस्तृत आगणन तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे शासन को बजट मुहैया कराने के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार जिलों का सफर होगा आसान
जहांगीरगंज बाजार, कम्हरिया घाट, गढ़वल, सिंघल पट्टी, राजेसुल्तानपुर के लोग जिला मुख्यालय आने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। वाराणसी, बस्ती, लुंबिनी मार्ग से संतकबीरनगर को जाने वाले लोग इसी बाजार से होकर जाते हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व अधिक होने और वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि के कारण मुख्य मार्ग पर दबाव बढ़ता जा रहा है। आए दिन हादसे भी होते रहते हैं।
एमएलसी ने दिया था प्रस्ताव
एमएलसी डाॅ. हरिओम पांडेय ने जहांगीरगंज वासियों को जाम के झंझट से मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने प्रस्ताव को कार्ययोजना में शामिल कराया था। एमएलसी ने बताया कि जिले का विकास उनकी प्राथमिकता है। जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जल्द शासन को भेजा जाएगा आगणन
जहांगीरगंज बाईपास निर्माण के लिए आगणन तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे शासन को भेज दिया जाएगा। बजट प्राप्त होते ही अधिग्रहण व अन्य प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी।
- अश्विनी कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed