फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   5421 out of school children related to education

Ambedkar Nagar News: शिक्षा से जुड़े 5421 आउट ऑफ स्कूल बच्चे

Thu, 03 Oct 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 03 Oct 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
5421 out of school children related to education
अंबेडकरनगर। जिले के 5421 आउट ऑफ स्कूल बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग ने चिह्नित कर विभिन्न परिषदीय स्कूलों में प्रवेश दिलाया है। अब उनको आयु के अनुसार कक्षा के अनुरूप दक्षता के स्तर पर लाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए विशेष रूप से तैयार पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

इससे पहले बच्चों को प्रशिक्षण देने वाले नोडल सेवानिवृत शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के लिए जिलास्तर पर मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित किए गए हैं। प्राथमिक स्तर पर दो एआरपी या एकेडमिक रिसोर्स पर्सन, उच्च प्राथमिक स्तर पर पांच एआरपी को ब्लाॅक मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित करेंगे। ब्लाॅकस्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित एआरपी अपने-अपने स्कूलों में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए नामित अध्यापकों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

ये हैं आउट ऑफ स्कूल बच्चे
छह से 14 वर्ष की आयु का कोई भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल माना जाएगा, जिसका नामांकन कभी किसी प्रारंभिक कक्षा में न हुआ हो या वह बिना सूचना दिए 45 दिन या इससे अधिक विद्यालय से अनुपस्थित रहा हो। ऐसे ही बच्चों का निह्नांकन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण
आउट ऑफ बच्चों को चिह्नित कर स्कूलों मेंं दाखिला दिलाया गया है। अब इनका बौद्धिक स्तर सुधारने के लिए इन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। -बीपी सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed