फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   51 couples hold each other's hand in mass marriage

51 जोड़ों ने सामूहिक विवाह में थामा एक-दूजे का हाथ

Fri, 28 Jan 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
51 couples hold each other's hand in mass marriage
टांडा (अंबेडकरनगर)। शहर के मेला गार्डेन स्थल पर आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह एक बार फिर आपसी भाईचारा व समरसता का गवाह बना। इस दौरान सेवाहि धर्म: संस्था के तत्वावधान में 51 जोड़ों ने सात फेरे लेकर जिंदगी भर साथ रहने के लिए एक दूजे का हाथ थामा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली नागरिकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को टांडा के मेला गार्डेन परिसर में हुए सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब को सजाया संवारा गया। ज्ञानी हरप्रीत सिंह व राबिन सिंह ने सहयोगियों के साथ गुरुवाणी का पाठ किया। इसके बाद 51 जोडों का विवाह हुआ। कन्या दान सामाजिक कार्यकर्ता व आयोजक धर्मवीर सिंह बग्गा ने किया। बीते 18 वर्षों से निर्धन व असहाय बेटियों की शादी का बीड़ा उठाये धर्मवीर ने कहा कि वह पूरे जीवन निर्धन व असहाय बेटियों के विवाह का आयोजन करते रहेंगे।
विज्ञापन

समारोह में इस बार भी 5 नागरिकों को शान ए अवध व तीन दर्जन लोगों को समाज की शान सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजन में बिना किसी भेदभाव के सभी जाति धर्म व राजनीतिक दलों के व्यक्तियों ने शामिल होकर एकता व सद्भावना की मिसाल भी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed