फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   500 population forced to live in darkness for 10 days

Ambedkar Nagar News: 10 दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर 500 की आबादी

Sun, 21 May 2023 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
500 population forced to live in darkness for 10 days
महरुआ (अंबेडकरनगर)। दारीडीहा गांव में लगा 63 केवी ट्रांसफाॅर्मर फुंक जाने से करीब 500 की आबादी 10 दिन से अंधेरे में हैं। ग्रामीणों के शिकायत किए जाने के बावजूद बिजली विभाग ट्रांसफाॅर्मर को बदलने की जरूरत नहीं महसूस कर रहा है। इसके चलते इस भीषण गर्मी में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दारीडीहा गांव को बिजली आपूर्ति देने के लिए 63 केवी ट्रांसफाॅर्मर लगा है। क्षमता से अधिक लोड होने के चलते ट्रांसफाॅर्मर में अक्सर तकनीकी दिक्कत आती रहती है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ता लंबे समय से ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि किए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि नहीं कर रहा है। गर्मी में बढ़ते लोड के चलते गत 10 मई को ट्रांसफॉर्मर फुंक गया।
विज्ञापन

गांव निवासी अमरबहादुर सिंह, जन्मेंजय सिंह व राजाराम आदि लोगों ने ट्रांसफाॅर्मर बदलवाए जाने की मांग की है। कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की मनमानी के चलते ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला जा रहा है। इसके चलते किसानों को फसलों की सिंचाई करने में भी काफी दिक्कत हो रही है। इससे किसान खासे परेशान हैं। जेई गयादीन ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर बदलने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed