फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   5 injured in accidents, one in critical condition

हादसों में पांच घायल, एक गंभीर

Sat, 25 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 25 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
5 injured in accidents, one in critical condition
हादसा - फोटो : अमर उजाला

बीते 24 घंटे के दौरान वृद्ध समेत पांच लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत सल्लाहपुर गांव निवासी रामपलट (62) पुत्र झपसी गुरुवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत  रोशनगढ़ निवासी रामसुरेश (45) पुत्र सुधीर गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर गांव निवासी संतराम (40) पुत्र रामलखन व रमेश (30) पुत्र ननकू शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचते ही किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।


दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भियांव निवासी अजय यादव (18) पुत्र  जयप्रकाश मंगलवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed