{"_id":"65fe82619156241cb10dd8f9","slug":"4948-cooks-will-get-two-months-outstanding-honorarium-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-112762-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 4948 रसोइयाें को मिलेगा दो माह का बकाया मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 4948 रसोइयाें को मिलेगा दो माह का बकाया मानदेय
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 2023 विद्यालयों में तैनात 4948 रसोइया मजदूरों के लिए बड़ी राहत की खबर है। होली पर्व से पहले उन्हें बड़ा आर्थिक तोहफा मिला है। जनवरी व फरवरी माह का बकाया लगभग तीन करोड़ रुपये का मानदेय शनिवार देर शाम तक खाते में पहुंच जाएगा।
दो माह का मानदेय न मिलने से रसोइया मजदूर परेशान थीं। दरअसल रसोइया मजदूरों को जनवरी व फरवरी माह का मानदेय भुगतान नहीं हो सका था। होली पर्व से पहले बकाया भुगतान किए जाने की मांग की जा रही थी। मालूम हो कि रसोइया मजदूरों को दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के रूप में मिलता है। यह राशि उनके खाते में भेजी जाती है। जिले के दो हजार 23 विद्यालयों में एमडीएम योजना संचालित है।
इसके तहत बच्चों को भोजन परोसने की जिम्मेदारी 4948 रसोइया मजदूरों पर है। इस बीच होली पर्व से पहले दो माह का बकाया मानदेय के भुगतान की प्रक्रिया बीएसए कार्यालय ने प्रारंभ कर दी है। बीएसए कार्यालय के अनुसार शनिवार की देर शाम तक सभी रसोइया मजदूरों के खाते में दो माह का बकाया दो करोड़ 94 लाख रुपये की राशि भेजने की तैयारी पूरी हो गई है। उधर एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि दो माह का मानदेय खाते में भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है। होली पर्व से पहले भुगतान हो जाएगा।