फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   48,850 voters will elect the city government for the first time

Ambedkar Nagar News: 48,850 मतदाता पहली बार चुनेंगे शहर की सरकार

Mon, 24 Apr 2023 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
48,850 voters will elect the city government for the first time
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के मतदाता पहली बार शहर की सरकार चुनेंगे। दोनों नगर पंचायत में 48,850 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दो नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ ही 32 सभासद चुने जाएंगे। दोनों नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की घोषणा हो जाने के बाद चुनावी माहौल गरमा गया है। बीते दिनों ही जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर बाजार को नगर पंचायत का दर्जा शासन ने प्रदान किया है।
विज्ञापन

आसपास के कई गांवों को नगर पंचायत में शामिल कर वहां के लोगों को शहरी का दर्जा दे दिया गया। अब इन्हीं दोनों क्षेत्र के शहरी मतदाता पहली बार शहर की सरकार चुनने जा रहे हैं। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में 15 वार्डों में कुल 19,226 मतदाता हैं। इसमें 9025 महिला व 10,201 पुरुष मतदाता शामिल होंगे। कुल 11 मतदान केंद्र हैं और 30 मतदेय स्थल हैं। इसमें चार केंद्रों के 16 मतदेय स्थल को संवेदनशील, एक मतदान केंद्र के दो मतदेय स्थल को अतिसंवेदनशील तथा एक मतदान केंद्र के दो मतदेय स्थल को अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज नगर पंचायत में कुल 17 वार्ड हैं। इसमें कुल 26,624 हैं। इसमें 12,809 महिला मतदाता व 13,815 पुरुष मतदाता हैं। कुल 13 मतदान केंद्रों के 33 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें दो मतदान केंद्र के चार मतदेय स्थल को संवेदनशील, एक मतदान केंद्र के चार मतदेय स्थल को अतिसंवेदनशील व एक मतदान केंद्र के चार मतदेय स्थल को अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं में दिख रहा उल्लास
पहली बार शहरी सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में खासा उल्लास है। राजेसुल्तानपुर के राजकुमार, शिवम यादव, जहांगीरगंज प्रमोद तिवारी व ललित यादव आदि का कहना है कि अब तक वह ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत चुनाव में मतदान करते थे। अब शहर का दर्जा मिलने के बाद पहली वे लोग नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद चुनेंगे। चुनाव बाद उन्हें मोहल्ले में ढेरों विकास की उम्मीद भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed