फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   47 Gram Panchayats became TB free due to regular monitoring

Ambedkar Nagar News: नियमित निगरानी से टीबी मुक्त हुईं 47 ग्राम पंचायतें

Thu, 27 Mar 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 27 Mar 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
47 Gram Panchayats became TB free due to regular monitoring
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान का असर दिखने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज व अन्य विभागों के साझा प्रयास व नियमित निगरानी से 47 ग्राम पंचायताें को टीबी मुक्त कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के लगातार जांच अभियान व ग्रामीणों की जागरूकता से वर्ष 2024-25 में यह सफलता हासिल हुई है। जल्द ही विभाग इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को उनके सहयोग के लिए सम्मानित भी करेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बेहतर देखरेख व पोषण के कारण क्षय रोग को हराकर स्वस्थ हुए मरीजों के गांवों का सर्वे कराया गया था। इसमें 47 ग्राम पंचायतें ऐसी मिलीं जिसमें एक भी टीबी पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। टीबी मरीज न मिलने पर क्षय रोग विभाग ने इन ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव दिया। जिला प्रशासन की तरफ से स्पेशल टीमें गठित कर टीबी मुक्त दावे का सत्यापन कराया गया। इसमें सभी 47 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त पाई गईं, जिसके बाद इन्हें टीबी मुक्त घोषित कर दिया गया है। शासन की ओर से अब इन ग्राम पंचायतों कांस्य व सिल्वर कलर से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रधानों को गांधी प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

----------------


इन ग्राम पंचायतों को मिला सिल्वर कलर

बीबीपुर, कटयागंजन, टडवा मिश्र, बरौली, कोठीभार, दरियापुर, रासलपारा,बद्दूपुर, बसावनपुर, खेतापुर, पिपरिसैदपुर, कलेशर, आमी, बसोहरी, भटौली व भवानीपुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------


इन ग्राम पंचायतों को मिला है कांस्य कलर
ग्राम पंचायत फैजिलपुर उस्का, सेहरी, जमाऊपुर, भिटौरा साउथ, करमैनी, अस्थाबाद, घरवासपुर चौबे, गौसरपुर, हरिपुर, हकीमपुर, घूरनपुर, सांती, करौंदी मिश्र, भाभौरा, दरवनपुर इटहिया, संघापुर, दुबौलिया, गोपालपुर, बरोहिपुरा पांडे, कादीपुर फरीदपुर, इतौरी बुजुर्ग, अमरतल, बल्लीपुर, पंजुपुर, हसनपुर जलालपुर, बरौरा, जमाला पट्टी नसीरपुर, झखरवारा, मनेरिपुर सारावा, पहाड़पुर कौडाही, सुल्तानपुर पहाड़पुर ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किया गया है। अब दन ग्राम पंचायतों को शनिवार को एक कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया जाएगा।


विकसित की सकारात्मक सोच
फोटो-13
जलालपुर के बरौली ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान भानु प्रताप वर्मा ने बताया कि टीबी का अब सफल इलाज है। ग्राम पंचायत के टीबी मरीजों को रोग से दूर रखने के लिए सकारात्मक सोच विकसित की गई। समय से दवा खिलाने के साथ ही लोगों को आत्म जागृत किया गया। उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण कराया गया। ग्राम पंचायत के गौरव का विषय है कि हम लोगों ने टीबी को हरा दिया है।

दूर की भ्रांतियां
फोटो-14
जहांगीरगंज के ग्राम पंचायत दुबौलिया की ग्राम प्रधान ने बताया कि दुर्गावती पाठक ने बताया कि पहले कभी इस बीमारी को लेकर लोगों के अंदर तरह-तरह की भ्रांतियां थी। जागरूकता का अभाव था। आज समय बदल गया है। नियम से दवा खिलाई गई, समय-समय पर जांच हुई, जिसके बाद यह उपलब्धि मिली है।


वर्जन
प्रधानों को किया जाएगा सम्मानित
जिले में टीबी रोग खत्म करने के लिए विशेष योजना बनाकर मरीजों की नियमित निगरानी कराई जा रही है। सभी ब्लॉकों में लगे कर्मचारियों और जागरूकता से विभाग को यह सफलता मिली है। जिले के 47 ग्राम पंचायतोंं को टीबी मुक्त घोषित किया है। शनिवार को प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।

- डॉ रामानंद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed