फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   46,505 cases settled with conciliation in Lok Adalat

Ambedkar Nagar News: लोक अदालत में सुलह के साथ निपटे 46,505 वाद

Sun, 21 May 2023 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
46,505 cases settled with conciliation in Lok Adalat
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय पर रविवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज पद्मनरायण मिश्र ने दीपार्चन व पुष्पार्चन कर किया। 15 अदालतों के माध्यम से कुल 46,505 वादों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश ने भी एक वाद का निस्तारण किया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय आदिल आफताब ने 12 वाद निपटाते हुए छह जोड़ों को साथ रहने के लिए राजी किया। अपर जिला सत्र न्यायाधीश रत्नेशमणि त्रिपाठी ने 61 वाद निस्तारण कर 1,01000 रुपये का अर्थ दंड वसूला। विशेष न्यायाधीश आशीष वर्मा ने तीन, अपर प्रधान न्यायाधीश आरती फौजदार ने 19, अपर जिला जज अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने तीन, अपर जिला जज पूनम सिंह ने एक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने 3826, सिविल जज सीनियर डिवीजन अंशु शुक्ला ने 13, सिविल जज सीनियर डिवीजन ने 389 वाद निपटाए।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय की अदालत से जुड़े 6356, राजस्व न्यायालय के 17,304, बिजली विभाग के 3150, अन्य विभागों के 18,953 व बैंक के 742 वादों का निस्तारण हुआ। बैंकों ने पांच करोड़ 80 लाख 74 लाख 145 रुपये का समझौता करते हुए एक करोड़ 28 लाख 87 हजार 843 रुपये जमा भी कराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed