फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   46 Anganwadi workers' services will be terminated due to negligence

Ambedkar Nagar News: लापरवाही पर 46 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा होगी समाप्त

Sun, 29 Jun 2025 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
46 Anganwadi workers' services will be terminated due to negligence
अंबेडकरनगर। महिला एवं बाल विकास विभाग के लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण और ई केवाईसी 30 जून तक पूरा करना है। लेकिन विभाग अब तक 51 प्रतिशत लाभार्थियों की ही ईकेवाईसी करा सका है। कार्य में लापरवाही बरतने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी है। वहीं डीएम ने पंचायत सहायकों, शिक्षकों व एनआईसी के कर्मचारियों से इसमें सहयोग करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम का पत्र जारी होते ही सभी विभागों के कर्मचारी इस काम में लग गए हैं। पोषण ट्रैकर एप पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी लाभार्थियों की ई केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिले के 1,21,363 लाभार्थियों का ई केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण किया जाना है। कई दिनों से यह प्रक्रिया चल रही है और जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई है, लेकिन उनकी सुस्ती के कारण रफ्तार नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए पत्रावली तलब
लाभार्थियों का ई केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण कराने में कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से रुचि नहीं ली जा रही है। ऐसी 46 कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया गया है। अब सीडीओ ने इन कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त करने के निर्देश डीपीओ को दिए हैं, साथ दो दिनों के अंंदर इनकी पत्रावली मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




की जा रही कार्रवाई
लक्ष्य पूरा करने के लिए सहयोग मांगा गया है। लापरवाही बरतने वाली 46 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति का निर्देश मिला है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एसके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed