{"_id":"570d2f7d4f1c1b600a4a6ae6","slug":"45-divyanga-received-certificates","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 को मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 को मिला दिव्यांग प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में मंगलवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन हुआ। दिव्यांगों की जांच कर चिकित्सकों द्वारा उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र दिया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप के नेतृत्व में आयोजित दिव्यांग शिविर में कुल 58 लोगों का पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन
इनमें से आवश्यक जांच के बाद 45 लोगों को प्रमाण पत्र मुहैया कराया गया। चिकित्सक डॉ राजेंद्र ने भी दिव्यांगों की जांच व प्रमाण पत्र निर्गत करने में सहयोग किया। डॉ प्रदीप ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार को इस शिविर का आयोजन होता है।
विज्ञापन
इसमें जिले के दिव्यांग पहुंचकर आवश्यक दिव्यांग्यता प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रमाण पत्र से उन्हें सरकारी योजनाओं का काफी व्यापक लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन