फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   42 thousand farmers will get the benefit of increased sugarcane price

42 हजार किसानों को मिलेगा बढ़े गन्ना मूल्य का लाभ

Mon, 27 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
42 thousand farmers will get the benefit of increased sugarcane price
अंबेडकरनगर। जिले के लगभग 42 हजार किसानों को गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी का सीधा लाभ मिलेगा। बीते दिन सरकार ने पेराई सत्र 2021-22 शुरू होने से पहले ही गन्ना किसानों को 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की सौगात दी है। ऐसे में अब जिले की इकलौती चीनी मिल में किसानों के गन्ने की खरीद बढ़ी हुई दर पर होगी। इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा। सरकार की इस सौगात का किसानों ने स्वागत किया है। कहा कि सरकार को समय-समय पर अन्य फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ती महंगाई को देखते हुए वृद्धि करना चाहिए। इससे ही किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना पेराई सत्र 2021-22 शुरू होने से पहले बड़ा तोहफा दिया है। करीब एक दशक पूर्व मिझौड़ा में अकबरपुर चीनी मिल की स्थापना होने के बाद से जिले में गन्ना का क्षेत्रफल तेजी से बढ़ा है। मौजूदा समय में जिले में लगभग 42 हजार किसान 23 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की खेती करते हैं। सरकार की ओर से गन्ने के समर्थन मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि किए जाने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अकबरपुर चीनी मिल किसानों से तीन क्वालिटी के गन्नों की खरीद करती है। पूर्व के पेराई सत्र में चीनी मिल किसानों से अर्ली प्रजाति के गन्ने की खरीद 325 रुपये प्रति क्विंटल, सामान्य प्रजाति के गन्ने की खरीद 315 रुपये व रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने की खरीद 310 रुपये में खरीद करती रही। हालांकि पूर्व के पेराई सत्र में चीनी मिल ने किसानों से रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने की खरीद नहीं की थी। इससे काफी संख्या में किसानों ने नाराजगी भी जतायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान लंबे समय से सरकार से गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि की मांग कर रहे थे। इस बीच प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना के समर्थन मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने की घोषणा की है। इससे किसानों में खुशी का माहौल है। चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस बार अर्ली गन्ने की खरीद अब 350 रुपये प्रति क्विंटल, सामान्य 340 रुपये व रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने की खरीद 335 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी। इससे जिले के लगभग 42 हजार गन्ना किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। जिले में लगभग 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बोआई की गई है।
गन्ना किसानों ने जताई खुशी
प्रदेश सरकार की ओर से गन्ने के समर्थन मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि किए जाने पर किसानों ने खुशी का इजहार किया है। कटरिया सम्मनपुर के किसान रामजीत जायसवाल, बरधाभिउरा के मंगल वर्मा, मरथुआ सरैया के नरेंद्र सिंह व कटेहरी के राधेश्याम तिवारी ने सरकार के फैसले को सराहनीय बताया। कहा कि इससे किसानों को प्रति बीघा लगभग 6 से 8 हजार रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा। कहा कि मौजूदा सरकार ने न सिर्फ दाम में वृद्धि करके गन्ना किसानों को प्रोत्साहित किया है, बल्कि पूर्व के सत्रों में चीनी मिल को लंबे समय तक संचालित कराकर सभी किसानों के गन्ने की खरीद करने से भी किसानों को लाभ मिला था। साथ ही सरकार ने पूरी तत्परता के साथ किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान भी कराया। सरकार के इसी सहयोग के चलते जिले में तेजी से गन्ने की खेती बढ़ रही है।

नई दर पर होगी गन्ने की खरीद
शासन ने जो भी रेट निर्धारित किया है, उसी दर पर आगामी पेराई सत्र में गन्ने की खरीद सुनिश्चित होगी। इससे जिले के लगभग 42 हजार गन्ना किसान सीधे तौर पर इसका लाभ उठा सकेंगे। किसानों को समय से पर्ची मुहैया हो, इसके लिए भी जरूरी तैयारी चल रही हैं।
- रवींद्र सिंह, महाप्रबंधक चीनी मिल अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed