{"_id":"605e21cd8ebc3e5909627433","slug":"4040-citizens-received-corona-vaccine-ambedkar-nagar-news-lko5715700183","type":"story","status":"publish","title_hn":"4040 नागरिकों को लगा कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4040 नागरिकों को लगा कोरोना टीका
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शुक्रवार को चले टीकाकरण अभियान में 4 हजार से अधिक नागरिकों को टीका लगाया गया। इसके अलावा जिले में शुक्रवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई।
शासन के निर्देश पर जिले में 45 आयु वर्ग से ऊपर के नागरिकों का टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। टीकाकरण प्रभारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले के 47 केंद्रों के 55 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। लक्ष्य के अनुसार कुल 6120 नागरिकों को कोरोना टीकाकरण होना था। इसके सापेक्ष कुल 4 हजार 40 नागरिकों को टीका लगाया गया।
इसके अलावा डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। उन्होंने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों से सावधानी बरतने का आह्वान किया है। कहा कि सभी लोग घरों से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने का कहा।