फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   40 beds secured to deal with third wave

तीसरी लहर से निपटने के लिए 40 बेड सुरक्षित

Thu, 15 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
40 beds secured to deal with third wave
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन के निर्देश पर सीएचसी टांडा, भीटी, जलालपुर व भियांव में 10-10 बेड सुरक्षित रखते हुए विशेष वार्ड को तैयार किए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सभी बेड कंसंट्रेट ऑक्सीजन से लैस रहेंगे। इस बीच गुरुवार को सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, जिला अस्पताल व मातृ शिशु विंग टांडा स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही जिम्मेदारों को सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी कर लिए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर से तो जिले को काफी राहत है, लेकिन संक्रमण की संभावित तीसरी लहर ने स्वास्थ्य विभाग को सचेत कर दिया है। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए नए अस्पताल को तैयार किया जा रहा है। इसे लेकर शासन की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार जिले में चार सीएचसी टांडा, भीटी, जलालपुर व भियांव में 10-10 बेड सुरक्षित किए गए हैं। यह सभी बेड ऑक्सीजन से लैस होंगे। कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर में जिले में तीन कोविड अस्पताल बनाए गए थे। इसमें जिला अस्पताल 30, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर 300 व मातृ शिशु विंग में 265 बेड के कोविड अस्पताल स्थापित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जबकि तीसरी लहर की संभावना आगामी दिनों में व्यक्त की जा रही है, तो इसे देखते हुए इससे निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बच्चों को समय रहते समुचित इलाज सुनिश्चित हो सके और ऑक्सीजन की किसी भी प्रकार से कमी न रहे, इसके लिए कंसंट्रेट ऑक्सीजन युक्त सभी बेड रहेंगे।
सीएमओ ने लिया कोविड अस्पतालों का जायजा
जिले में पूर्व से ही स्थापित कोविड अस्पताल राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, जिला अस्पताल व मातृ शिशु विंग टांडा का सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जायजा लिया। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट का मुख्य रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय रहते सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। सभी व्यवस्थाओं को सुचारु किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी भी प्रकार की शिकायत सामने आई, तो जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बढ़ाई जा रहीं व्यवस्थाएं
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सीएचसी टांडा, भीटी, जलालपुर व भियांव में 10-10 बेड के विशेष वार्ड स्थापित किए जा रहे हैं। सभी बेड कंसंट्रेट ऑक्सीजन युक्त होंगे। इसके अलावा जो कोविड अस्पताल पहले से संचालित हैं, उसमें भी व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।
- डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed