फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   4 crore conversion cast for mid-day meal

मिड-डे मील के लिए मिली 4 करोड़ कन्वर्जन कास्ट

Sun, 12 Dec 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
4 crore conversion cast for mid-day meal
अंबेडकरनगर। जिले के 2049 परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत 2 लाख 9 छात्र-छात्राओं को सुचारु रूप से मिड-डे मील सके, इसके लिए कन्वर्जन कास्ट के पांच करोड़ रुपये उपलब्ध हो गए हैं। 15 दिसंबर को संबंधित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल व सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को दोपहर का भोजन मिल सके, इसके लिए सितंबर 2004 में एमडीएम योजना का संचालन तत्कालीन केंद्र सरकार ने किया था। इस बीच गत दिवस ही केंद्र सरकार ने इस योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री पोषण मिशन योजना कर दिया। ऐसे में अब यह योजना नए नाम से जानी जाने लगी है। योजना के तहत पूर्व की तरह ही मेन्यू के अनुसार विद्यालय में ही छात्र-छात्राओं को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 2049 परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण मिशन योजना का संचालन हो रहा है। इस योजना का 2 लाख 9 हजार छात्र-छात्राओं का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत छात्र-छात्राओं को सुचारु रूप से मिड-डे मील मिलता रहे, इसके लिए शासन से जिले को 4 करोड़ रुपये की कन्वर्जन कास्ट उपलब्ध करा दी गई है। योजना के प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि शासन से जिले को 4 करोड़ रुपये की कन्वर्जन राशि उपलब्ध हुई है। 15 दिसंबर तक यह राशि संबंधित विद्यालयों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एमडीएम योजना जिसका नाम बदलकर अब प्रधानमंत्री पोषण मिशन योजना किया गया है, इसके तहत शासन से जिले को 4 करोड़ रुपये की कन्वर्जन कास्ट उपलब्ध हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed