फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   38 ex-servicemen deployed for hospital security

Ambedkar Nagar News: अस्पतालों की सुरक्षा के लिए 38 पूर्व सैनिक किए गए तैनात

Wed, 02 Oct 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 02 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
38 ex-servicemen deployed for hospital security
स्वास्थ्य विभाग को मिले नए सुरक्षाकर्मी।
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल सहित पांच सीएचसी की सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड ने मंगलवार को 38 पूर्व सैनिकों की तैनाती कर दी गई है। ये सभी सैनिक बुधवार से अस्पतालों की सुरक्षा का कमान संभालेंगे
विज्ञापन

कोलकाता की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर और गंभीर हुआ है। बीते दिनों ही पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड से अस्पतालों की सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिकों की मांग की गई थी। विभाग ने पहले चरण में ऐसे केंद्रों का चयन किया था जहां प्रसव अधिक होते हैं। साथ ही चौबीस घंटे आवागमन बना रहता है। सीएमओ कार्यालय के अनुसार जिला अस्पताल में 15 पूर्व सैनिक के अलावा कटेहरी, बसखारी, जलालपुर, टांडा व जहांगीरगंज सीएचसी के लिए मांग की गई थी। मंगलवार को पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के पदाधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय पहुंच कर 38 पूर्व सैनिकों की तैनाती की जानकारी दी। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि बुधवार से इन सभी अस्पतालों के सुरक्षा की जिम्मेदारी पूर्व सैनिकों के हाथों में होगी।
विज्ञापन

बिना पास के नहीं मिलेगा प्रवेश
सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 24 घंटे पूर्व सैनिकों की ड्यूटी होगी। बिना पास के किसी को वार्ड में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मरीज के साथ एक तीमारदार का पास अस्पताल द्वारा बनाया जाएगा। मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद पास को वापस करना होगा। पास के खोने की स्थिति में 100 रुपये का जुर्माना होगा। इसी प्रकार से एमसीएच विंग में भी पूर्व सैनिकों की तैनाती होगी। दिन में एक तो रात के समय दो-दो पूर्व सैनिकों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed