{"_id":"61e5b46882494d78dc5e2dfa","slug":"37-lakhs-received-construction-of-trauma-wing-will-be-accelerated-ambedkar-nagar-news-lko613909566","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 लाख मिले, ट्रॉमा विंग के निर्माण में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 लाख मिले, ट्रॉमा विंग के निर्माण में आएगी तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन ट्रॉमा विंग के निर्माण में अब तेजी आने की संभावना बढ़ गई है। दरअसल धनाभाव के चलते लगभग पूरी तरह से ठप पड़े ट्रॉमा विंग के निर्माण को गति प्रदान करने के लिए 37 लाख रुपये बीते दिनों जिले को उपलब्ध कराए गए हैं। इस राशि की मंजूरी आचार संहिता लागू होने से पहले ही शासन ने दे दी थी।
गंभीर मरीजों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेेंटर लखनऊ व अन्य दूरदराज के जनपदों का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में ट्रॉमा विंग के निर्माण को हरी झंडी शासन ने प्रदान की थी। एक करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से होने वाले ट्रॉमा विंग के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को दी गई। निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके और इसमें किसी प्रकार की आर्थिक समस्या न आए, इसके लिए प्रथम किस्त के रूप में शासन से 19 लाख 90 हजार रुपये कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दिए।
निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ, लेकिन इसके बाद राशि नहीं उपलब्ध हो सकी। नतीजा यह रहा कि निर्माण कार्य लगभग पूरी तरह से ठप हो गया। इससे ट्रॉमा विंग के निर्माण व संचालन से लाभ पाने की उम्मीद रखने वालों को तगड़ा झटका लगा था। इसके लिए कई बार शासन से आवश्यक राशि की मांग भी की गई, लेकिन रकम न मिलने से निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन
इस बीच गत वर्ष के अंत में मांग के आधार पर शासन ने 37 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान कर दी। सहायक अधिशाषी अभियंता स्वास्थ्य विजयाल ने बताया कि वर्ष 2021 के अंत में शासन ने द्वितीय किस्त के रूप में 37 लाख रुपये को मंजूरी दी थी। चूंकि यह राशि आचार संहिता लागू होने से पहले ही मंजूर की गई थी, इसलिए यह राशि बीते दिनों कार्यदायी संस्था को उपलब्ध हो गई। अब ऐसे में ट्रॉमा विंग के निर्माण में तेजी आएगी।
शासन से प्राप्त हुई 37 लाख रुपये
जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन ट्रॉमा विंग के निर्माण को गति प्रदान करने के लिए गत दिवस ही शासन से 37 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। इससे अब निर्माण में तेजी आएगी। ट्रॉमा विंग जल्द बनकर तैयार होगा तो इसका लाभ मरीजों का ज्यादा मिल सकेगा।
डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ