फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   3.53 lakh fraud in the name of redeeming vouchers

Ambedkar Nagar News: वाउचर रिडीम कराने के नाम पर 3.53 लाख की ठगी

Sat, 04 Apr 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 04 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
3.53 lakh fraud in the name of redeeming vouchers
अंबेडकरनगर। क्रेडिट कार्ड के वाउचर को रिडीम कराने के नाम पर एनटीपीसी टांडा टाउनशिप की एक महिला से 3.53 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड के वेलकम वाउचर को रिडीम करने की बात कही। आरोपी ने पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने को कहा। वहां संबंधित विकल्प न मिलने पर सर्वर डाउन होने का हवाला दिया। 20 दिसंबर 2025 को कार्ड की लिमिट बढ़ाई गई और 21 दिसंबर 2025 को कार्ड कंट्रोल में बदलाव किया गया। उसी दिन तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 3,53,619 रुपये निकाल लिए गए। ठगी की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तुरंत बैंक को कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांंच की जा रही

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

- शुभम कुमार, सीओ साइबर सेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed