{"_id":"62ae1933a3cf3c349a3569a4","slug":"35-fire-cylinders-refilled-afresh-ambedkar-nagar-news-lko635801777","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सिरे से रिफिल कराए गए 35 फायर सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सिरे से रिफिल कराए गए 35 फायर सिलिंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में आग से बचाव के इंतजाम को लेकर प्रशासन चेता है। इसके चलते ही ओपीडी व वार्ड में आने वाले मरीजों के साथ ही उपयोग में आने वाले जांच उपकरणों की सुरक्षा के लिए अस्पताल परिसर में फायर सिलिंडरों को नए सिरे से रिफिल कर लगाया गया है। बीते दिनों अमर उजाला ने जिला अस्पताल में आग से बचाव के इंतजाम में बरती जा रही ढिलाई के मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद हरकत में आए अस्पताल प्रशासन ने परिसर में जगह जगह लगे लगभग 35 फायर सिलिंडरों को रिफिल करवाने का कार्य कराया है ताकि आग लगने की कोई भी आकस्मिक घटना होने पर उससे तत्परतापूर्वक निपटा जा सके।
अस्पताल प्रबंधन की उदासीनता के चलते परिसर में जगह जगह शो पीस बने फायर सिलिंडर तो टंगे थे लेकिन इनमें से ज्यादातर को रिफिल कराए एक साल से भी अधिक का समय बीत चुका था। कुछ सिलिंडरों पर तो बगैर रिफिल कराए ही नई पर्ची चस्पा कर दी गई थी। आग से बचाव के उपायों को लेकर बरती जा रही इस घोर लापरवाही का खुलासा होने के बाद हरकत में आए अस्पताल प्रशासन ने आननफानन में ऐसे सभी फायर सिलिंडरों को ओपीडी परिसर व वार्डों से हटवा दिया जिन्हें रिफिल कराने की मियाद बीत चुकी थी।
अस्पताल के सीएमएस ने कार्यदायी संस्था को सभी फायर सिलिंडर नए सिरे से रिफिल कराए जाने का निर्देश दिया। इसके अनुपालन में ही शुक्रवार को सभी फायर सिलिंडरों को रिफिल कर परिसर में जगह जगह टांग दिया गया। इससे अब जिला अस्पताल में आग लगने का हादसा होने से इससे बचाव को लेकर त्वरित स्तर पर निरोधात्मक कार्रवाई हो सकेगी। अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को भी इससे राहत मिलेगी। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मरीजों व तीमारदारों को हर संभव बेहतर सुविधाएं मिल सके इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।