फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   34 samples collected

Ambedkar Nagar News: 298 लीटर रिफाइंड ऑयल जब्त, 34 नमूने लिए गए

Sat, 09 May 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
34 samples collected
अंबेडकरनगर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। एफएसडीए टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया और खाद्य तेल व घी के कुल 34 नमूने जांच के लिए एकत्र किए। 298 लीटर रिफाइंड ऑयल भी जब्त किया गया। नमूनों को खाद्य विश्लेषक, आगरा की प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बसखारी क्षेत्र स्थित दादू किराना स्टोर पर मिलावट के अंदेशे में लगभग 298 लीटर रिफाइंड राइसब्रान ऑयल (सरसोना कड़वा एक्टिव ब्रांड) जब्त किया गया। तेल की अनुमानित कीमत करीब 36,489 रुपये बताई गई है। इस नमूने को भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।अकबरपुर क्षेत्र के खेतान यार्न ट्रेडर्स फतेहपुर पकड़ी से कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और पामोलीन ऑयल के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

जगत किराना स्टोर शहजादपुर से फॉर्च्यून ब्रांड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया, जबकि वर्मा ब्रदर्स (पटेलनगर) से गोल्डनट ब्रांड मूंगफली तेल की जांच की गई। वीर शिवाजी इंटरप्राइजेज कचेहरी रोड से पतंजलि ब्रांड सरसों तेल तथा बाछुका ट्रेडर्स शहजादपुर से अनिक ब्रांड घी का नमूना लिया गया। देवांग ट्रेडिंग कंपनी से न्यूट्रीप्लस ब्रांड पामोलिन ऑयल, जलालपुर के अंशिका ट्रेडर्स से पतंजलि ब्रांड घी और सनफ्लावर ऑयल के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा ट्रेडर्स सराय चौक जलालपुर से अनिक ब्रांड घी और विवेक ट्रेडर्स सुरहुरपुर मार्ग से तिल तेल व कोकोनट ऑयल के नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी उत्पाद में मिलावट मिली तो संबंधित के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed