{"_id":"5719121f4f1c1b8a728b48f9","slug":"33-houses-to-ashes-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगारी से लगी आग, 33 मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंगारी से लगी आग, 33 मकान राख
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के खुलासपुर गांव में लगी आग के बाद का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र बेवाना के खुलासपुर दलित बस्ती में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग ने 33 घर जलाकर राख कर दिए। इनमें से लगभग एक दर्जन घर आंशिक रूप से जले हैं जबकि अन्य को तगड़ी क्षति हुई है। घटना के बाद दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा व बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
घटना में पांच मवेशियों की जलकर मौत हुई है। कुल 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान प्रभावित परिवारों को हुआ है। प्रशासन ने आवश्यक सहायता के लिए रिपोर्ट तैयार करनी शुुरू कर दी है। इससे पहले घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील अंतर्गत खुलासपुर गांव में गुरुवार दोपहर करीब उस समय चीख-पुकार मच गई, जब दलित अगरदी के कच्चेे घर से तेज लपटें उठती दिखीं। इसके बाद आग ने एक के बाद एक दूसरे कच्चे घरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। इसके बाद तो और भी ज्यादा अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए तरह-तरह का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पा रही थी। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की गाड़ियां एक के बाद एक मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि तब तक ग्रामीणों को लंबी चपत लग चुकी थी।
फायरब्रिगेड टीम को भी आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बेवाना पुलिस की टीम भी साथ लगी रही। इर्द-गिर्द के गांवों के लोग भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गए। चारों तरफ अफरा-तफरी का ही माहौल बना रहा।
फायर टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया तब तक दो गोवंशीय पशु समेत तीन बकरियों की जलकर मौत हो गई थी। कई पशु आग में गंभीर रूप से झुलस भी गए। ग्रामीणों के अनाज, कपड़े व अन्य सामग्रियां भी आग की भेंट चढ़ गईं।
आग की इस घटना में लगभग 10 लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन ने ग्रामीणों को सहायता देने के लिए आकलन का कार्य शुुरू कर दिया है।
राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए एसडीएम सदर पंकज मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। भरोसा दिलाया कि अनाज की उपलब्धता के साथ ही आर्थिक मदद भी तय होगी। एसडीएम ने इसके लिए अधीनस्थों को सख्त निर्देश भी दिया।