फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   32 people found corona infected

32 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 30 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
32 people found corona infected
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि राहत की खबर यह है कि 30 संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। मौजूदा समय में जिले में कोरोना संक्रमण के 182 केस एक्टिव हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले में जांच तेज कर दी गई है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के साथ-साथ जिला अस्पताल में भी एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिले में भी प्रतिदिन नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को भी 32 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य टीम ने संबंधित के घर पहुंचकर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराईं। हालांकि राहत की खबर यह है कि रविवार को 30 कोरोना संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो गए।
विज्ञापन

उधर, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जांच तेज कर दी गई है। रविवार के अवकाश के बाद भी अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य टीम ने यात्रियों की न सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग की, बल्कि संदेह होने पर एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच भी की। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि रविवार को 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि तनिक भी संदेह हो, तो जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed