फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   30 thousand people faced power crisis

30 हजार लोगों ने झेला बिजली संकट

Sat, 17 Apr 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
30 thousand people faced power crisis
अंबेडकरनगर। तापमान बढ़ने के साथ ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बेपटरी होने लगी है। जिला मुख्यालय के पुराने तहसील तिराहे पर स्थित 400 केवीए के ट्रांसफार्मर के जलने व अन्य तकनीकी गड़बड़ी के चलते लगभग 30 हजार आबादी को शुक्रवार की रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर होना पड़ा। विद्युत आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

तापमान में वृद्धि होने के साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। ग्रामीण क्षेत्र की बात तो दूर, जिला मुख्यालय के उपभोक्ताओं को ही सुचारु रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है। कहने को जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश है, लेकिन बीते लगभग एक पखवाड़े से लगभग 21 से 22 घंटे ही बिजली उपभोक्ताओं को मिल पा रही है। इसी बीच शुक्रवार की रात अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई और लगभग 8 हजार आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल की जा सकी। उधर, अशरफपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र में भी तकनीकी गड़बड़ी आने से शुक्रवार आधी रात के बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जो शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे करीब बहाल हो सकी। बिजली न मिलने से करीब 22 हजार आबादी परेशान रही। उधर, विद्युत अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने कहा कि अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसे बदले जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी
मौजूदा समय में नवरात्र व रमजान पर्व चल रहा है। ऐसे में बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति से संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त हो गई। उपभोक्ता मोहम्मद हसन व वसी रजा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि न तो इफ्तार और न ही सहरी के समय बिजली रहती है। इससे रोजेदारों को समस्या हो रही है। पवित्र रमजान को देखते हुए उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली मिल सके, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए। संतोष कुमार, राजाराम व अरुण कुमार ने कहा कि पवित्र नवरात्र पर्व चल रहा है। इसे देखते हुए सुचारु बिजली उपलब्ध कराए जाने का निर्देश शासन से है, लेकिन पावर कॉरपोरेशन द्वारा इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed