{"_id":"631648abbf257f4fb47618d7","slug":"3-cm-from-the-red-mark-par-saryu-water-ambedkar-nagar-news-lko646943330","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल निशान से तीन सेमी. पार सरयू का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल निशान से तीन सेमी. पार सरयू का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान से तीन सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। अगले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में और वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे माझा क्षेत्र के लोगाें को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
बाढ़ प्रखंड की ओर से जानकारी दी गई कि सरयू नदी का पानी खतरे के लाल निशान 92.73 मीटर से तीन सेंटीमीटर ऊपर 92.76 मीटर पहुंच गया है। इससे टांडा के हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच चुका है।
अधिकारियों के मुताबिक जलस्तर में वृद्धि जारी है। इससे आने वाले समय में इसमें और वृद्धि होगी। नदी के पानी में दर्ज हो रही वृद्धि से माझा क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। माझा उल्टहवा के प्रधान एसपी यादव ने बताया कि फिलहाल अभी पानी गांवों तक नहीं पहुंचा है, लेकिन यदि जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो नदी का पानी गांवों तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। नदी में बढ़ते जलस्तर व उफान से तटीय क्षेत्र के अवसानपुर, केवटला आदि गांवों के लोगों कटान का खतरा भी सताने लगा है। बाढ़ प्रखंड के अवर अभियंता विकासचंद्र ने बताया कि नदी के जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है। अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।