{"_id":"6442da332f8a3bced0091684","slug":"273-children-won-the-national-eligibility-test-ambedkar-nagar-news-c-13-1-194947-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा में 273 बच्चों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा में 273 बच्चों ने मारी बाजी
Sat, 22 Apr 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2023-24 में विभिन्न परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे कक्षा 8 के 273 बच्चों ने सफलता का परचम लहराया है। इन छात्र-छात्राओं को स्कूल व साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय की तरफ से इंटर तक की पढ़ाई के लिए 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मुहैया होगी।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा जिले को 279 छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें छह आवेदन अनुसूचित जनजाति के बच्चों के लिए आरक्षित था। डायट प्राचार्य व उपशिक्षा निदेशक मनोज कुमार गिरि व बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह के प्रयास से जिले में 4175 बच्चों ने आवेदन किया। बीते दिनों आयोजित परीक्षा में 273 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है।
जिला समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के दौरान प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की राशि बतौर छात्रवृत्ति मुहैया होगी। नोडल समन्वयक नीरज यादव ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन व आयोजन में बीईओ व शिक्षकों ने भी सराहनीय योगदान दिया। छात्र छात्राओं की इस सफलता पर बीएसए बीपी सिंह ने बधाई देते हुए आगे भी सराहनीय प्रयास करने की सलाह दी।