{"_id":"679d053e9024f6c17706c287","slug":"258-couples-took-rounds-amid-vedic-chanting-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-128746-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 258 जोड़ों ने लिए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 258 जोड़ों ने लिए फेरे
विज्ञापन
विकास खंड कटेहरी परिसर में शादी की रस्म पूरी करते जोड़े।स्रोत - सूचना विभाग
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। विकास खंड कटेहरी परिसर में वैदिक मंत्रोच्चर के बीच दो ब्लॉक के 258 जोड़ों का विवाह विधि विधान से संपन्न कराया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उपहार भेंट किए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को इस वित्तीय वर्ष में 1158 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए शुक्रवार को कटेहरी ब्लॉक परिसर में कटेहरी के 153 एवं भीटी के 105 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर गरीब कन्या के हाथ पीले कराए जा रहे हैं। उनके परिवार के लोगों को पुत्री की शादी के लिए अब चिंता नहीं सताती है। योजना के तहत युवती के खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाते हैं एवं 10 हजार रुपये की सामग्री भेंट की जाती है। इसके साथ ही शादी का तमाम खर्च भी वहन किया जाता है। जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए अधिक से अधिक आवेदन कराने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कन्याओं के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर अतिथियों के साथ डीएम अविनाश सिंह, एसपी केशव कुमार, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, बीडीओ अनुपम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल समेत अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।