फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   22 bigha farm attached for not depositing dues

Ambedkar Nagar News: बकाया न जमा करने पर 22 बीघा खेत कुर्क

Tue, 23 May 2023 11:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
22 bigha farm attached for not depositing dues
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए बैंक से लिए गए ऋण को जमा न करने पर मंगलवार को पिता-पुत्र के खेत को कुर्क कर लिया गया। वहां लाल झंडी लगाकर निशानदेही भी कर दी गई। आलापुर तहसील क्षेत्र के कवहीं अंजनपुर निवासी कमेलश्वर प्रसाद व उनके पुत्र पंकज श्रीवास्तव ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा माडरमऊ से किसान क्रेडिट के जरिए 14 लाख 50 हजार रुपये का ऋण लिया था।
विज्ञापन

संबंधित रकम निर्धारित समय के बाद नहीं जमा हुई तो बैंक ने दोनों के नाम एक के बाद एक कई नोटिस जारी कर पैसा जमा करने पर जोर दिया। इसके बाद भी संंबंधित रकम बैंक में जमा नहीं की गई। बैंक की शिकायत पर एसडीएम सौरभ शुक्ल ने विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया। इस बीच मंगलवार को शाखा प्रबंधक अमित सुमन, रिकवरी ऑॅफीसर चंद्र कुमार चौधरी राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। इसके बाद ऋणदाताओं के 22 बीघा भूमि को कुर्क कर लिया। मौके पर निशानदेही भी कराई गई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि अन्य बड़े बकायेदारों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed