फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   2130 Anganwadi centers running in borrowed buildings

उधारी के भवनों में चल रहे 2130 आंगनबाड़ी केंद्र

Mon, 23 May 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
2130 Anganwadi centers running in borrowed buildings
अंबेडकरनगर। जिले में 2130 आंगनबाड़ी केंद्र उधारी के भवनों में चल रहे हैं। इससे न सिर्फ कई बार योजनाओं के क्रियान्वयन में मुश्किल होती है बल्कि केंद्रों पर शिक्षा व्यवस्था भी बेपटरी हो जाती है। मौजूदा समय में जिले में कुल 2551 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें से सिर्फ 421 के पास ही अपना भवन है, शेष 1997 प्राथमिक स्कूल, 104 पंचायत व सामुदायिक भवन व 29 किराए के भवनों में संचालित होते हैं।
विज्ञापन

जिले में 2551 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं लेकिन इनमें से महज 421 आंगनबाड़ी केंद्रों को ही अपना भवन मिल सका इै। इसके अलावा 1997 केंद्र नजदीकी प्राथमिक विद्यालय के कक्षों व परिसर में संचालित हो रहे हैं। इसी तरह 104 आंगनबाड़ी केंद्र पंचायत/सामुदायिक भवन के सहारे हैं।
विज्ञापन

29 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे भी हैं जिन्हें किराए के कमरे में संचालित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपना भवन न होने के चलते कई बार योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन में कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को मुश्किल होती है। विभाग की सख्ती के बीच उन्हें किसी तरह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होता है। सबसे ज्यादा मुश्किल तो बच्चों को पढ़ाने में होती है। कार्यकर्ता इसे लेकर समय-समय पर आवाज भी उठाती रहती हैं लेकिन इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के पास भवन नही है, उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों को भवन उपलब्ध कराने के लिए विभागीय पत्राचार किया जा रहा है। शासन का जो भी निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
-दिनेश कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed