फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   21 youth donated blood in the camp

शिविर में 21 युवाओं ने किया रक्तदान

Mon, 03 Oct 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
21 youth donated blood in the camp
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। रक्तदान मानव जीवन का सबसे बड़ा दान है। सभी स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। इससे एक तरफ जहां हम दूसरे की जिंदगी बचाते हैं, वहीं अपना भी स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह जानकारी रफीगंज बाजार में अमर उजाला फाउंडेशन व सहयोग फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित शिविर का शुभारंभ करते हुए सीओ जलालपुर धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने दी। शिविर में 21 युवाओं ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीओ ने रक्तदान के लिए पहुंचे युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान कर हम समाजसेवा जैसा सराहनीय कार्य कर सकते हैं। जागरूकता के अभाव में लोग रक्तदान करने से बचते हैं। जरूरत है कि नागरिकों को रक्तदान के लाभ के बारे में समझाया जाए। थानाध्यक्ष कटका अभय मौर्य ने भी युवाओं से रक्तदान करने की अपील की। कहा कि दोनों संस्थाओं ने सराहनीय प्रयास किया है। ऐसे लोगों के आगे आने से ही ऐसे बेहतर कार्य किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

सहयोग संस्था के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि आम नागरिकों को जरूरत पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराया जाता है। बताया कि युवाओं को लगातार रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अमर उजाला का सहयोग मिलने से उन लोगों का मनोबल और बढ़ा है। रविवार को आयोजित शिविर में सूरज, अंकित, अमित, पवन, शुभम यादव व फराज खान सहित 21 युवाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed