फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 thousand candidates traveled, Roadways earned 61.56 lakh

Ambedkar Nagar News: 20 हजार अभ्यर्थियों ने किया सफर, रोडवेज ने 61.56 लाख कमाए

Fri, 12 Jun 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
20 thousand candidates traveled, Roadways earned 61.56 lakh
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की ओर से दी गई प्रतिशत छूट यात्रा सुविधा सफल रही। आठ जून से 11 जून तक रोडवेज को करीब 61,56,177 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान अकबरपुर डिपो की बसों में कुल 62,995 यात्रियों ने इन बसों में यात्रा की। इसमें लगभग 20 हजार अभ्यर्थियों ने शासन के आदेश पर अभ्यर्थियों से आधा किराये पर सफर किया। अकबरपुर डिपो ने इससे करीब 22 लाख रुपये की कमाई की।
विज्ञापन

दरअसल, जिले से तीन दिनों में अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, लखनऊ, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर और बस्ती के लिए 45,520 अभ्यर्थी जाने वाले थे। वहीं, आजमगढ़, बाराबंकी, गोरखपुर, अयोध्या अमेठी, सुल्तानपुर 26,208 अभ्यर्थी जिले में परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 20,562 ने परीक्षा दी। कोई ट्रेन तो काई अपने निजी साधन से आवागमन किया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए परिवहन निगम को अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा। निगम ने करीब 80 बसों को विभिन्न मार्गों पर चलाया। परीक्षा के दौरान रोडवेज बसों में लगातार भीड़ बनी रही। अभ्यर्थियों को असुविधा से बचाने के लिए नियमित सेवाओं के साथ अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई। बस्ती, आजमगढ़ और सुल्तानपुर मार्गों पर अभ्यर्थियों की संख्या सबसे अधिक थी। इन मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई गईं और कई बसों को रिजर्व में भी रखा गया। इससे परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हुई। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों से निकलने वाले अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर बसों का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि 20 हजार अभ्यर्थियों ने किया सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed