{"_id":"598c94564f1c1b096a8b4613","slug":"20-students-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़े मारने की दवा खाने से बिगड़ी 20 बच्चों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीड़े मारने की दवा खाने से बिगड़ी 20 बच्चों की हालत
अमर उजाला
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर गुरुवार को अकबरपुर व टांडा क्षेत्र के तीन विद्यालयों में अलबेंडाजॉल दवा खाने के बाद 20 छात्र-छात्राओं की तबियत बिगड़ गई। अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय कसेरुआ में 9 बच्चों के बीमार होने पर भड़के अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। प्रभावित बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर टांडा के चौक क्षेत्र में एक ही परिसर में संचालित दो विद्यालयों के 11 बच्चों का इलाज स्वास्थ्य टीम ने मौके पर किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर गुरुवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में अभियान चलाया गया। इसके तहत अकबरपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सूर्यनाथ, सहायक अध्यापिका जुगुरता देवी व अल्पना त्रिपाठी ने 28 बच्चों को सुबह साढ़े 10 बजे अलबेंडाजॉल टेबलेट दी। 82 पंजीकृत बच्चों में गुरुवार को 28 ही पहुंचे थे।
विज्ञापन
दवा खाने के कुछ देर बाद 9 छात्र-छात्राओं की तबियत बिगड़ गई। कक्षा 4 की छात्रा पूजा, कक्षा दो की छात्रा शीला, कक्षा 3 की छात्रा अंतिमा, कक्षा 4 के छात्र अंकेश, विजय, प्रियांशी, कक्षा 3 की छात्रा श्रेयजा व कक्षा 2 की छात्रा सोनाली तथा कक्षा 4 के छात्र उत्तम को अचानक उल्टी, दस्त व चक्कर शुरू हो गया।
विज्ञापन
इससे विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। बच्चों के इलाज की व्यवस्था होने से पहले बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। छात्र छात्राओं की हालत देख ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ अभिभावकों ने शिक्षकों के साथ अभद्रता भी की। इसी बीच सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी नौ बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।
उधर टांडा नगर के चौक में एक ही स्थान पर संचालित गिरिजा देवी लघु माध्यमिक विद्यालय व नवोदित इंटर कॉलेज में कीड़े मारने की दवा खाने से कक्षा 6 के छात्र मोहम्मद समीर, कक्षा 7 के मोहम्मद आलम, कक्षा 6 के गिरिजेश कुमार, कक्षा 6 की नूरबानो, कक्षा 1 की मंतशा खातून, एलकेजी की ओबैदा, कक्षा 4 की पूजा, कक्षा 7 के रूपम, कक्षा 3 के मोहम्मद शफीक, कक्षा 4 की सानिया परवीन समेत 11 बच्चों की तबियत बिगड़ गई।
उन्हें उल्टी, पेट में दर्द व चक्कर आने लगे। सूचना पर टांडा सीएचसी की टीम ने स्कूल पहुंचकर बच्चों का इलाज किया। सभी बच्चों की हालत कुछ देर बाद सामान्य बताई गई।