फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 student's condition worsened again from wild plant

जंगली पौधे से 20 स्टूडेंट्स की हालत फिर बिगड़ी

Sat, 25 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 25 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
20 student's condition worsened again from wild plant
पौधे - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र बसखारी के दुर्गीपुर फैजुल्लाहपुर में जहरीले जंगली पौधे केंवाच की चपेट में आने से प्रभावित हुए 20 छात्र-छात्राओं की तबियत अचानक फिर बिगड़ गई है। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। चिकित्सकों की टीम इनका इलाज कर रही है।

विज्ञापन


उधर, अभिभावकों ने समस्या को लेकर प्रशासन से मांग की है कि गांवों में ही कैंप लगाकर बच्चों का इलाज कराया जाए। उधर, बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना पर सीएमओ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि बीते दिनों उच्च प्राथमिक विद्यालय फैजुल्लाहपुर दुर्गीपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई थी जब परीक्षा देने के दौरान 48 बच्चों की जंगली पौधे केंवाच की चपेट में आने से तबियत बिगड़ गई। उनके पूरे शरीर में खुजली के साथ तेज दर्द होने लगा था। कई छात्र-छात्राओं को चक्कर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सभी को सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया था। इसके बाद भी उनकी तबियत खराब होती रही थी। ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं ने प्रशासन के प्रति इसे लेकर किसी प्रकार की गंभीरता न दिखाए जाने पर नाराजगी जताते हुए बीते दिन धरना-प्रदर्शन भी किया था।

इस बीच शनिवार को प्रभावित बच्चों में से 20 छात्र-छात्राओं की तबियत एक बार फिर से बिगड़ गई। विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों के शरीर में खुजली शुरू हो गई। बच्चे दर्द की भी शिकायत करने लगे। जानकारी होने पर अभिभावक भी विद्यालय पहुंच गए। आनन-फानन में सभी प्रभावित बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक साथ 20 बच्चों के पहुंचने से जिला अस्पताल प्रशासन भी हरकत में आ गया। आननफानन में चिकित्सक बच्चों के इलाज में लग गए। इस बीच जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. मोहिबुल्लाह भी जिला अस्पताल पहुंचे।


उन्होंने पीड़ित छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। सीएमओ ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि सभी छात्र-छात्राओं का बेहतर इलाज सुनिश्चित होगा। जरूरत पड़ी तो टीम को गांव में भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed