फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 muslim employes helped by union

कर्मचारी संघ ने 20 मुस्लिम कर्मचारियों को दी सहायता

Sun, 11 Aug 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
20 muslim employes helped by union
अंबेडकरनगर। बकरीद त्योहार के बावजूद सफाई कर्मियों को वेतन न मिलने की हालत में रविवार को उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने 20 मुस्लिम कर्मचारियों को एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि सौंपी। जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने बताया कि कर्मचारियों का हित सर्वोपरि है। उनके सुख-दुख में संगठन हर समय खड़ा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कर्मियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिल सका है। इसके चलते उनके समक्ष कई प्रकार की समस्याएं उठ खड़ी हुई हैं। वेतन न आने की दशा में पूर्व में ही निर्णय लिया गया था कि यदि बकरीद तक मानदेय का भुगतान नहीं होता है तो मुस्लिम कर्मचारियों को संगठन की तरफ से सहयोग राशि उपलब्ध कराई जाएगी। संगठन ने अपने वायदे को पूरा करते हुए बकरीद के एक दिन पूर्व रविवार को कुल 20 कर्मचारियों को एक-एक हजार रुपए का सहयोग राशि उपलब्ध करा दिया है। इससे संबंधित कर्मचारी बकरीद का पर्व कुछ हद तक ढंग से मना पाएंगे।
विज्ञापन

वहीं सहयोग राशि पाने वाले कर्मियों ने संगठन का आभार प्रकट किया। इस मौके पर रामकिशोर मौर्य, रामअजोर पंकज, जगदीश प्रसाद प्रजापति, रामजीत, मो. इसरार, निजामुद्दीन, सियाराम राजभर, केडी भारती, रूद्रसेन, रमापति, रामनाथ निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed