फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   20 corona positive including staff nurse

स्टॉफ नर्स समेत कोरोना संक्रमण के आए 20 नए मामले

Sun, 23 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
20 corona positive including staff nurse
अंबेडकरनगर। सीएचसी बसखारी में तैनात एक स्टॉफ नर्स समेत कोरोना वॉयरस से संक्रमित कुल 20 नए मामले रविवार को सामने आए। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 657 हो गई है। 191 का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उधर, स्टॉफ नर्स के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएचसी बसखारी को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इसके साथ ही अस्पताल को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं लेकर रहा है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। सीएमओ कार्यालय के अनुसार चौबीस घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए। इनमें सीएचसी बसखारी की एक स्टॉफ नर्स भी शामिल है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमित लोगों के मिले 20 नए मामले के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 657 हो गई है। 449 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 191 का इलाज जिले के अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अब तक जिले में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर स्टॉफ नर्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने से सीएचसी बसखारी को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सीएचसी प्रभारी मार्कंडेय प्रसाद ने बताया कि सील करने के साथ ही अस्पताल को सैनिटाइज किए जाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed