{"_id":"6442dd04218fcc1e71021444","slug":"20-candidates-nominated-for-the-post-of-president-ambedkar-nagar-news-c-13-1-195399-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष पद के लिए 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अध्यक्ष पद के लिए 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील में नामांकन करतीं सभासद प्रत्याशी मोतिमुल निशा
अंबेडकरनगर। कांग्रेस, बसपा व सपा प्रत्याशियों समेत अध्यक्ष पद के कुल 20 प्रत्याशियों ने शुक्रवार को निकाय चुनाव के लिए पर्चा भरा। सात निकाय के लिए 198 सभासद प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। सभी प्रत्याशियों ने भीड़भाड़ की बजाए चंद लोगों के साथ पहुंचकर ही पर्चा भरने को प्राथमिकता दी।
तीन नगर पालिका अकबरपुर, टांडा व जलालपुर के अलावा चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के लिए चार नामांकन स्थलों पर शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें नगर पालिका अकबरपुर से मात्र एक नामांकन श्यामजी ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में किया। जलालपुर में भीम आर्मी की कांति यादव व निर्दल प्रत्याशी नुजहत आफरीन, सुमुदग्गम व कंचन देवी ने पर्चा भरा। टांडा में बसपा के मोहम्मद नदीम, एआईएमआईएम के गुलाब दस्तगीर ने पर्चा दाखिल किया।
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में बहुजन मुक्ति मोर्चा की प्रियंका, इल्तिफातगंज में झिंंका देवी ने निर्दल तो जैनब खातून ने पीस पार्टी से नामांकन किया। जहांगीरगंज में सपा से अनीता देवी, बसपा की सुनीता, पीसी पार्टी की कुसुमलता, भीम आमीक़ की अनुभा देवी, कांग्रेस की इंद्रावती ने पर्चा भरा तो यहीं से निर्दल प्रत्याशी के रूप में अंबिका व सोनी ने नामांकन किया। राजेसुल्तानपुर में सपा से बगावत कर बबिता ने जहां निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया तो यहीं पर निर्दल प्रत्याशी प्रेमलता ने पर्चा भरा। इसके अलावा सभासद पद के लिए 198 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
114 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
कंट्रोल रूम प्रभारी राजवंश श्रीवास्तव नेे बताया कि नगर पालिका अकबरपुर में अध्यक्ष पद के लिए आठ व सभासद पद के लिए 20, टांडा में अध्यक्ष पद के लिए तीन व सभासद पद के लिए 13 तथा जलालपुर में अध्यक्ष पद के लिए एक व सभासद के 11 नामांकन पत्रों की खरीदारी हुई। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में अध्यक्ष पद के लिए आठ व सभासद के लिए 16, इल्तिफातगंज में अध्यक्ष के तीन व सभासद के छह, राजेसुल्तानपुर में अध्यक्ष के पांच व सभासद के 12 तथा नगर पंचायत जहांगीरगंज में अध्यक्ष पद के लिए दो व सभासद पद के लिए चार नामांकन पत्र लिए गए। ऐसे में अध्यक्ष के 30 व सभासद के 84 नामांकन पत्रों की खरीदारी की गई।