Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1.91 crore will be spent for uninterrupted power supply, blueprint ready

Ambedkar Nagar News: निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए खर्च होंगे 1.91 करोड़, खाका तैयार

Wed, 05 Nov 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
1.91 crore will be spent for uninterrupted power supply, blueprint ready
अंबेडकरनगर। जिले की बिजली व्यवस्था बेहतर करने का बिजली विभाग ने खाका तैयार किया है। बिजनेस प्लान वर्ष 2025-26 के तहत 1.91 करोड़ रुपये की लागत से बिजली संसाधन बेहतर करने के लिए एक योजना तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य बिजली उत्पादन और वितरण में सुधार करना है। इस योजना में मुख्य रूप से बिजली के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाना, ऊर्जा दक्षता बढ़ाना और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना शामिल है।
विज्ञापन

जिले में छह दशक पूर्व बिजली के तौर दौड़े जिसके बाद दिन प्रतिदिन बिजली की लाइनें लंबी होती गई। वर्तमान में 42 बिजली घरों के माध्यम से 23 लाख से अधिक आबादी को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। समय बीतने के साथ ही संसाधन जहां कमजोर पड़े वहीं नई बिजली लाइन व ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की भी जरूरत पड़ी। फीडर के साथ ही ट्रांसफार्मर मरम्मत के बिजली केबल भी बदले जाएंगे। एक हजार आबादी पर एक वितरण बाक्स लगाया जाएगा। ताकि बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

---

यहां कराए जाएंगे कार्य-

जहांगीरगंज बिजली घर के विभिन्न स्थानों पर सिंगल लाइन को डबल किया जाएगा। जलालपुर के श्यामपुर, अलऊपुर, पैकौली, जेठहस, ग्राम फरीदपुर, विश्वनाथपुर, नारायणपुर, शेखौलिया, सुजावलपुर में लगे 16 केवीए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्ध कराई जाएगी। वहीं गोवर्धनपुर में लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव भेजा गया
बिजनेस प्लान के तहत बिजली घरों पर बिजली सुधार के कार्य कराए जाएंगे। सिंगल फेस की लाइन को डबल करने, पैनल की मरम्मत व ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्ध के कार्य कराने का प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया है।

- अनुभव कुमार, अधीक्षण अभियंता

बिजनेस प्लान के मुख्य बिंदु :
बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण : पुरानी बिजली वितरण लाइनों को बदला जाएगा और सब-स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा ताकि बिजली की हानि को कम किया जा सके।

ऊर्जा दक्षता : सार्वजनिक स्थानों पर ऊर्जा-कुशल प्रकाश व्यवस्था (जैसे एलईडी) लगाई जाएगी और लोगों को बिजली बचाने के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed