फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   166 couples hold each other's hand

Ambedkar Nagar News: 166 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Wed, 14 Dec 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
166 couples hold each other's hand
जहांगीरगंज ब्लॉक परिसर में बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद जोड़े। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जहांगीरगंज/कटेहरी (अंबेडकरनगर)। विकास खंड परिसर जहांगीरगंज व कटेहरी में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 166 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और सात जन्मों के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के इस भव्य समारोह में परिजनों व जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने नवविवाहितों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्लॉक परिसर कटेहरी में कुल 91 जोड़ों ने वैवाहिक बंधन में बंधने की रस्मों को पूरा किया। वर-वधू को सांसद रितेश पांडेय, पूर्व सांसद व एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने आशीर्वाद प्रदान किया। जनप्रतिनिधियों ने अन्य ग्रामीणों से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बीडीओ सुभाषचंद्र सरोज ने बताया कि कुल 91 जोड़ों ने साथ फेरे लिए। उन्हें विवाह प्रमाण पत्र के साथ ही 35 हजार रुपये का चेक व 10 हजार रुपये के उपहार भेंट किए गए। इसके बाद उन्हें भावपूर्ण माहौल में विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जहांगीरगंज ब्लॉक परिसर में 75 जोड़ों ने आयोजित समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए। पूर्व विधायक अनीता कमल, पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह व प्रमुख विनीता कनौजिया ने आशीर्वाद दिया। इसके बाद सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र व अन्य उपहार भेंट किए।

सरकारी आयोजन में बेटी का भव्य विवाह होने से कई माता-पिता भावुक भी दिखे। अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि इतनी अच्छी व्यवस्था के बीच अपनी बेटी की शादी कर पाएंगे। अवसर पर बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह व जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कनौजिया समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed