{"_id":"699ddfe0f6a021bef1025b89","slug":"1632-students-appeared-for-the-intermediate-examination-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-151457-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इंटरमीडिएट के 1632 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इंटरमीडिएट के 1632 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
Tue, 24 Feb 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 85 परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच मंगलवार को संपन्न हुई। इस दौरान इंटरमीडिएट 1,632 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 1,699 पंजीकृत में से 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में इंटरमीडिएट की व्यावसायिक परीक्षा का पेपर हुआ। इसमें 161 के सापेक्ष 155 उपस्थित व छह अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में अर्थशास्त्र का पेपर हुआ। इंटरमीडिएट के 1,538 पंजीकृत में से 1,477 उपस्थित व 61 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद सघन सुरक्षा के बीच कॉपियों की सीलिंग और पैकिंग की गई। संवेदनशील व अतिसंवेदन केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रही। इसके अलावा परीक्षा में छह सचल दल, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 114 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि उड़नदस्ता टीम के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता से समझौता न किया जाए।