फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1617 people received Corona vaccine

1617 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Sat, 17 Apr 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
1617 people received Corona vaccine
अंबेडकरनगर। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान तेज हो गया है। शनिवार को जिले के 47 केंद्रों के 49 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। इस दौरान कुल 5880 नागरिकों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 1617 नागरिकों को टीका लगाया गया। इस बीच सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि शनिवार को जिले के 47 केंद्रों के 49ों बूथ पर टीकाकरण अभियान चला। कुल 5880 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 1617 नागरिकों को टीका लगा। बताया कि टीकाकरण अभियान के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया। टीका लगवाने के लिए आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने व कोरोना को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। संबंधित बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाएं। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। सामूहिक प्रयास से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed