{"_id":"5d067ebc8ebc3e6c685dfa44","slug":"15607067353-ambedkar-nagar-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से धू धूकर जला ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से धू धूकर जला ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर, मची अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहा के निकट लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार पूर्वाह्न शॉर्ट-सर्किट से अचानक धू-धूकर जलने लगा। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। इससे लगभग दो घंटे तक तकरीबन 500 की आबादी को बिजली नहीं उपलब्ध हो सकी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर जला करता है। क्षमता बढ़ाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर पॉवर कॉर्पोरेशन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहा के करीब 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थित है। इस ट्रांसफार्मर से लगभग 500 की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है।
रविवार पूर्वाह्न शॉर्ट-सर्किट से अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग विकराल रूप न ले, इसके लिए स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। लगभग आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गड़बड़ी के चलते संबंधिता क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने गड़बड़ी दूर की। इसके बाद लगभग दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
उधर स्थानीय राजेश, सुनील व अभिमन्यु ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ओवरलोडेड होने के चलते आए दिन ट्रांसफार्मर जला करता है। लंबे समय से क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर पावर कॉर्पोरेशन ठोस कदम नहीं उठा रहा है। अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में आग लगी थी। गड़बड़ी को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।