फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हंसप्रकाश चुने गए ग्रापंअ अध्यक्ष

हंसप्रकाश चुने गए ग्रापंअ अध्यक्ष

Sun, 16 Jun 2019 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
हंसप्रकाश चुने गए ग्रापंअ अध्यक्ष
अंबेडकरनगर। विद्युतनगर में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की बैठक रविवार को सामुदायिक अंबेडकर हाल में राज्य कर्मचारी परिषद संघ जिलाध्यक्ष सूर्यभान सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हंसप्रकाश सिंह को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन





दुर्गा प्रसाद पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील कुमार श्रीवास्तव को जिला मंत्री, शिवकुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा रामअनुज वर्मा को संगठन मंत्री, राजीव वर्मा को सांस्कृतिक/उपमंत्री, इन्द्रसेन को मीडिया प्रभारी, अतुल कुमार सिंह को जिला प्रतिनिधि, जबकि सुधीर कुमार को संप्रेक्षक चुना गया।
विज्ञापन





नवनिर्वाचित अध्यक्ष हंस प्रकाश ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। संगठन ग्राम पंचायत अधिकारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी। उनके मान सम्मान एवं अधिकार की लड़ाई के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष प्रदीप दुबे, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत समन्वय समिति जिला महामंत्री अनिल सिंह, गौरव कुमार, मित्रसेन यादव, आनन्दशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed