फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रामनगर उपकेन्द्र से नदारद मिले एसडीओ व जेई

रामनगर उपकेन्द्र से नदारद मिले एसडीओ व जेई

Sun, 16 Jun 2019 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
रामनगर उपकेन्द्र से नदारद मिले एसडीओ व जेई
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर में लगातार रात में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से नाराज उपभोक्ता रविवार भोर में विद्युत उपकेंद्र रामनगर पहुंच गए। विधायक प्रतिनिधि की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीण व व्यापारी मौके पर पहुंचे तो वहां पूरी तरह से मनमानी का आलम दिखा।
विज्ञापन





दो संविदा कर्मचारी उपकेन्द्र पर मौजूद थे। इसके अलावा सभी स्टॉफ नदारद थे। संबंधित कर्मचारियों से जब एसडीओ व जेेई के बारे में पूछा गया तो उन लोगों के पास कोई जवाब नहीं था। इसकी शिकायत तत्काल अधिशाषी अभियंता विद्युत से की गई। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन






रामनगर उपकेन्द्र पर लगातार हो रही अघोषित कटौती से उपभोक्ता खासे परेशान हो चुके हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि यहां रोस्टर का कुछ अता पता ही नही है। आपूर्ति कब बहाल होगी, और कब बाधित हो जाएगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। भीषण गर्मी के बीच अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में त्राहि त्राहि की स्थिति है। शनिवार रात भी यह दौर चला। इससे उपभोक्ता रात भर करवट बदलने के लिए विवश हुए। कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल होती, तो कुछ ही देर में ठप भी हो जाती। आपूर्ति की यह आंख मिचौली पूरी रात चली।
विज्ञापन
विज्ञापन






आपूर्ति की इस बदहाली से परेशान उपभोक्ता रविवार भोर करीब साढ़े 3 बजे विधायक अनीता कमल के घर पहुंचे और उनके प्रतिनिधि अवधेश कमल को साथ लेकर दर्जनों की संख्या में उपभोक्ता विद्युत उपकेन्द्र पर आ पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद कर्मचारियों की मनमानी साफ दिखी। पूरा उपकेन्द्र सन्नाटे में डूबा था। दो संविदा कर्मचारी एसएसओ पवन यादव व रणधीर मौजूद थे। आपूर्ति बार बार बाधित होने के बारे में पूछा गया तो जवाब मिला कि तकनीकी दिक्कत के चलते ऐसा हो रहा है।






विधायक प्रतिनिधि ने एसडीओ व जेई के बारे में पूछा तो कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर उनके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके अवधेश कमल ने मामले की शिकायत अधिशाषी अभियंता विद्युत से की। कहा कि जल्द ही मामले की शिकायत ऊर्जामंत्री से भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed