फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   डायरिया का लगातार बढ़ रहा प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग मौन

डायरिया का लगातार बढ़ रहा प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग मौन

Sun, 16 Jun 2019 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
डायरिया का लगातार बढ़ रहा प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग मौन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच बीते 24 घंटे में उल्टी दस्त व पेट में दर्द से पीड़ित पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर डायरिया के लगातार बढ़ते प्रकोप के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह मौन साधे हुए हैं। न तो ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी दवाओं का वितरण किया जा सका है और न ही साफ सफाई को लेकर ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा।
विज्ञापन





डायरिया का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में डायरिया की चपेट में आए पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासिनी शोभावती (40) पत्नी रामचरन को शनिवार देर रात उल्टी दस्त शुरू हो गया। पेट में तेज दर्द के बीच उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन






अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत रगडग़ंज निवासिनी मालती (28) को घरवालों ने रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसे शनिवार देर रात से ही उल्टी दस्त हो रहा था। सममनपुर थाना अंतर्गत सैदापुर निवासी विक्रांत (25) को रविवार भोर में पेट में दर्द के साथ ही उल्टी दस्त शुरू हो गया। स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन





इसी थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासिनी विनीता (22) पुत्री राजेश को शनिवार देर शाम उल्टी दस्त शुरू हो गया। घरवालों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इब्राहिमपुर थाना अन्तर्गत केदारनगर निवासी लालचंद्र (28) शनिवार मध्यरात्रि करीब डायरिया की चपेट में आ गया। स्थानीयस्तरपर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।





उधर डायरिया के लगातार बढ़ते प्रकोप के बावजूद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मौन साधे हुए है। न तो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम भेजकर दवाओं का वितरण किया जा सका है और न ही लोगों को इसके प्रति जागरूक ही किया जा सका है। सफाईकर्मियों की मनमानी के चलते गंदगी का भी जगह जगह अंबार है। बेहतर साफ सफाई को लेकर भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed