फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तिक्रमण पर चला लंबे इंतजार के बाद प्रशासन का चाबुक

तिक्रमण पर चला लंबे इंतजार के बाद प्रशासन का चाबुक

Sun, 16 Jun 2019 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
तिक्रमण पर चला लंबे इंतजार के बाद प्रशासन का चाबुक
अंबेडकरनगर। लंबे इंतजार के बाद अतिक्रमण के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रशासन का चाबुक चला। अफसरों की टीम ने नगर के पटेलनगर क्षेत्र से लेकर ब्लॉक मुख्यालय के निकट तक नाली के ऊपर बने स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी मशीन के सहारे ढहा दिया।
विज्ञापन





इसकी जद में दुकान व घरों के अगले हिस्से के अलावा कई जगह टीन शेड, खंभे व विभिन्न प्रकार के बोर्ड भी आ गए। अभियान के दौरान अतिक्रमण कर्ताओं के बीच अफरातफरी का माहौल रहा। किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन





कार्यभार संभालते ही नवागत डीएम राकेश कुमार मिश्र ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक आदि के आधार पर डीएम ने शनिवार शाम को तय किया कि रविवार से ही बिना देरी किए प्रभावी ढंग से अतिक्रमण विरोधी अभियान जिला मुख्यालय पर शुरू कर दिया जाएगा। डीएम ने हिदायत देते हुए कहा कि वे स्वयं इस अभियान का औचक निरीक्षण करेंगे, इसलिए इसमें कोई भी शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिलाधिकारी के कड़े रुख को देखते हुए रविवार सुबह 10 बजे करीब एसडीएम सदर अभिषेक पाठक व सीओ भीटी बीके श्रीवास्तव पटेलनगर तिराहे पहुंच गए। यहां एआरटीओ केएन सिंह व कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह के अलावा विद्युत विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। राजस्व टीम व नगर परिषद कर्मचारियों की टीम ने अधिकारियों की मौजूदगी में पहले नापजोख किया।




इसके बाद जेसीबी मशीन के माध्यम से नाली के ऊपर तक मौजूद अतिक्रमण को ढहाने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे संबंधित क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। मशीन ने कहीं दुकानों की सीढ़ी को जमींदोज कर दिया, तो कहीं नाली के ऊपर तक बनी दुकान व घर फर्श को उखाड़ डाला। नाली के ऊपर तक बने छज्जे भी कई जगह जेसीबी मशीन की जद में आ गए।




देखते ही देखते दर्जनों घरों व दुकानों के स्थाई अतिक्रमण ढहा दिए गए। इसके साथ ही जगह जगह नाली के आगे या ऊपर तक लगे टीन शेड, खंभे व दीवार को भी मशीन ने गिरा दिया। प्रशासन का यह अभियान पटेलनगर तिराहे से शुरू होकर विद्युत कार्यालय व कृषि भवन के आगे ब्लाक कार्यालय के निकट जाकर समाप्त हो गया।




एसडीएम अभिषेक पाठक ने अभियान का नेतृत्व करते हुए अपराह्न करीब जब अभियान को रोका, तो नागरिकों को अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार की मोहलत दी। कहा कि सोमवार को अभियान नहीं चलेगा। इस दौरान पटरियों व नाली के ऊपर तक फैले सभी तरह के अतिक्रमण हटा लिए जाएं। मंगलवार को एक बार फिर से अभियान पूरी मजबूती के साथ शुरू होगा।




पटेलनगर तिराहा पर अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना मिलसे ही इर्दगिर्द क्षेत्र के लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। वैसे तो यह अभियान ब्लाक मुख्यालय के निकट तक चला, लेकिन बस स्टेशन क्षेत्र तक लोगों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से बचने के लिए अस्थाई अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। कोई टीन शेड हटा रहा था, तो कोई छज्जा खुद ही तोड़ रहा था। लोगों में इस बात की चिंता थी कि कहीं आज ही प्रशासन की टीम उनकी दुकान या घर के निकट तक न पहुंच जाए। इसके चलते दर्जनों अतिक्रमणकर्ताओं ने कुछ देर में अपने कई तरह के अतिक्रमण हटा लिए।





लंबे समय से चले आ रहे इंतजार के बाद रविवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होने की सर्वत्र सराहना हुई। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रमाकांत मिश्र व वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल जी शुक्ल ने कहा कि जिलाधिकारी ने कार्यभार संभालते ही जिस अंदाज में बुनियादी समस्याओं के निस्तारण पर ध्यान केंद्रित किया है, उससे जनपद को खासा लाभ मिलने की उम्मीद है। कहा कि इस अभियान में विद्युत विभाग के उन खंभों को भी किनारे करवाया जाना चाहिए।





व्यवसाई बलदेव लखमानी, विकास तथा गोविंद अग्रवाल ने भी डीएम के निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा कि जिस तरह से जिले में आते ही अतिक्रमण हटाने का बड़ा निर्णय लिया गया है, वह निश्चित तौर पर काबिले तारीफ है। शिक्षक सुशीलकांत दुबे व अजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान की लंबे समय से जरूरत थी, जो अब पूरी हो रही है।






इस मामले में डीएम राकेश कुुमार मिश्र ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए जो अभियान शुरू किया गया है, उससे सभी को सुविधा मिलेगी। किसी का उत्पीड़न करने की कोई मंशा नहीं है, लेकिन नालियों तक जो भी अतिक्रमण है, उसे हटा लेना होगा। मार्ग जाम करने या आवागमन में व्यवधान करने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। अपनी नागरिक जिम्मेदारी का निर्वहन प्रत्येक व्यक्ति को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed